इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी की अधीनस्थ अदालतों के 20 न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों के 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. अजयकृष्ण विश्वेषा विशेष अधिकारी विजिलेंस इलाहाबाद हाईकोर्ट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलंदशहर, नीलकंठ सहाय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलंदशहर को अध्यक्ष कामर्शियल टैक्स अधिकरण लखनऊ, विकार अहमद अंसारी अध्यक्ष व सदस्य प्रशासनिक अधिकरण लखनऊ को पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट कानपुर, रविनाथ पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण गोंडा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवरिया, लालचंद्र गुप्ता प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय मऊ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर बनाया गया है।इसी प्रकार मो. अजहर हुसैन इदरीसी जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव को पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्निर्धारण प्राधिकरण मेरठ, सैयद वैज मियां पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास व पुनॢनधारण प्राधिकरण मेरठ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरोहा, शिव कुमार पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण महोबा को पीठासीन अधिकारी वाराणसी बनाया गया है।वहीं, विनोद कुमार तृतीय पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट वाराणसी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश इलाहाबाद, उमेश कुमार शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश इलाहाबाद को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुल्तानपुर, अतुल कुमार गुप्ता सदस्य प्रशासनिक अधिकरण लखनऊ को पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनॢनर्धारण प्राधिकरण बरेली, हरवीर सिंह पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्निर्धारण प्राधिकरण बरेली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोबा, लक्ष्मीकांत शुक्ला पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण बांदा को पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण पुनर्वास व पुनर्वास अधिकरण मुरादाबाद भेजा गया है।

इसी प्रकार प्रशांत मिश्र पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण सुल्तानपुर से पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट लखनऊ, जफीर अहमद पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट लखनऊ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बदायूं, साकेत विहारी दीपक पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण सिद्धार्थ नगर को पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट प्रयागराज, सुधीर कुमार पंचम पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण शाहजहांपुर को पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्निर्धारण प्राधिकरण गोरखपुर भेजा गया है।

इसी प्रकार अजय कुमार द्वितीय पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण मुजफ्फरनगर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामली, ललितपुर महफूज अली पीठासीन अधिकारी वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण औरैया को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत कबीरनगर तबादला किया गया है। वहीं, मो. रियाज को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर पद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदोन्नति देकर ललितपुर भेजा गया है। इन्हेंं तत्काल कार्यभार संभालने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *