आंवला, बरेली। इफको पॉल पोथन नगर मे गणतंत्र दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी रहे। मुख्य अतिथि ने इफको स्टेडियम के परेड ग्राउंड पर झंडा फहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप संघाणी ने कहा कि हम राष्ट्रीय पर्व उस स्थान पर मना रहे हैं, जहां राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा के लिए दिन-रात समर्पण भाव से कार्य होता है। उर्वरक उत्पादन एवं विपणन के क्षेत्र में भारत की अग्रणी किसानों की सहकारी संस्था इफको परिवार के लिए यह राष्ट्रीय पर्व, हमारे संविधान, लोकतंत्र, समानता और कर्तव्य बोध का उत्सव है। इसी संविधान ने हमें अधिकार दिए और यह भी सिखाया कि राष्ट्र निर्माण हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होने किसानों, युवाओं और महिलाओं को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है, किसान की लहलहाती फसलें आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रही हैं। किसानों की सामूहिक शक्ति को संगठित करने का माध्यम है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गीता संघाणी, इफको उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, इफको आंवला इकाई प्रमुख सत्यजित प्रधान, महाप्रबंधक आर के शर्मा, सुबह महिला क्लब की अध्यक्ष केतकी प्रधान ने गणतंत्र दिवस के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट टीम और उनके खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।।
बरेली से कपिल यादव
