इज्जतनगर से मां वैष्णो देवी को अप्रैल से ट्रेन का होगा संचालन

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए वैष्णो देवी को एक नई ट्रेन चलाने की तैयारी में लगा है। है। रूट सर्वे का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इसकी स्वीकृति भी हो चुकी है। संभवता अप्रैल से वैष्णो देवी के लिए ट्रेन का संचालन हो सकता है। बरेली जंक्शन होकर जम्मू के लिए कई ट्रेनें गुजरती है लेकिन इज्जतनगर रेल मंडल से माता वैष्णो देवी को कोई सीधे ट्रेन नही है। इसलिए ऑपरेटिंग विभाग ने इज्जतनगर-माता वैष्णो देवी ट्रेन चलाने की तैयार की है। तीन महीने से तैयारियां चल रही हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई। रूट सर्वे भी किया जा चुका है। इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन से रामगंगा, आंवला, चंदौसी होकर निकाली जाएगी। हालांकि बोर्ड से भी स्वीकृत का इंतजार किया जा रहा है। सीबीगंज डेमू-मेमू शेड में माता वैष्णो देवी ट्रेन रैक मेंटिनेंस होगा। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इज्जतनगर-माता वैष्णो देवी को एक ट्रेन प्रस्तावित है। संभवता मार्च अप्रैल में स्वीकृति हो सकती है। कुछ साप्ताहिक ट्रेनों को नियमित भी करने का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा गया है। ये ट्रेन नियमित करने की तैयारी बरेली, आगरा फोर्ट-रामनगर, टनकपुर-दिल्ली, बांद्रा टर्मिनल रामनगर, काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीवरथ एक्सप्रेस ये साप्ताहिक ट्रेनें है। इज्ज्तनगर रेल मंडल की प्रमुख ट्रेनों में इनका नाम है। इन ट्रेनों की डिमांड भी अधिक रहती है। वैसे तो यह यह साप्ताहिक ट्रेने हैं। जो सप्ताह में एक या दो दिन ही संचालित होती हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए इनको नियमित किया जाएगा। स्वीकृत मिलने के बाद सप्ताह में सातों दिन साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *