बरेली। विधान परिषद समिति ने जिला पंचायत की समस्त भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने, बीडीए के प्रोजेक्ट में सड़कों को चौड़ा रखने, इन्दौर से सबक लेते हुए साफ पानी उपलब्ध कराने और अधिकारियों को समिति की बैठक को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। आवास विकास परिषद के प्रकरण पर जवाब न दे पाने के कारण अभियंता और ईओ नवाबगंजको रिपोर्ट न देने पर लखनऊ तलब किया है। कुंवर महाराज सिंह की अध्यक्षता में उप्र विधान परिषद की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने व जांच के संबंध में समिति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में हुई। बैठक में जिला पंचायत की। समीक्षा करते हुए जानकारी ली गई कि जिला पंचायत की कितनी भूमि पर अवैध कब्जा है। जिस पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि फरीदपुर में जमीन एक इंटर कॉलेज के आधिपत्य में है। समिति ने कहा कि जिला पंचायत ने यह भूमि लीज पर दी थी, इसलिए इसे अवैध कब्जा न कहा जाए। बल्कि यह देखा जाए कि इस भूमि पर कोई व्यवसायिक कार्य न किया जाए। समिति ने सभी अधिकारी को जनप्रतिनिधियों के फोन तत्काल रिसीव करने के निर्देश दिए। बैठक में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, जयपाल सिंह व्यस्त, पवन सिंह चौहान, बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
