फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जिले मे मंगलवार को फिर आसमान पर बादल उमड़ आए। इस कारण धूप नहीं खिली। ऐसे में वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसकी वजह से अचानक से ठंड और बढ़ गई। सोमवार की तुलना मे 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले सुबह ही बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी बांध रखी थी। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों के आधार पर बुधवार को तेज बारिश होने की भी संभावना है। जिसकी वजह से ठंड और तेज होगी। नए साल का जश्न लोगों को कंपकपाती ठंड में मनाना होगा। मंगलवार की सुबह होते ही आसमान पूरी तरह बादलों से आच्छादित हो गया। इससे वातावरण मे ठंड बढ़ गई। कई स्थानों पर लोग ठंड से राहत पाने के लिए आग तापते देखे गए। इस दौरान समूहों मे बच्चे ठिठुरते हुए अपने स्कूलों में पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार व गुरुवार को बारिश होने के बाद कोहरे की चादर फैलना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद हर दिन लगातार एक डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के आधार पर कोहरे के साथ पूरे दिन बादल भी छाए रहेगें। अगली तीन जनवरी तक धूप निकलने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरवाट दर्ज की जाएगी। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही बीमारियों ने भी हमला बोल दिया है। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी में भी दोपहर 12 बजे तक मरीज लाइन में लगे रहे। वरिष्ठ फिजीशियन अजय मोहन अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। खासकर सांस और दमे के मरीजों को विशेष एहतियात बरतनी चाहिए। इस मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों के सेवन से परहेज करे।।
बरेली से कपिल यादव
