बहेड़ी, बरेली। जिले मे आशा कार्यकर्ताओं के विभागीय वाट्सएप ग्रुप पर एक आशा कार्यकर्ता ने एक महिला की अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। जिससे व्हाट्सएप ग्रुप पर खलबली मच गई। जिले के ब्लॉक बहेड़ी निवासी नेहा रानी आशा कार्यकर्ता है। जिले में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। मामला मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे इस ग्रुप पर एक महिला के कुछ अश्लील फोटो नेहा रानी ने पोस्ट कर दिए। जिससे ग्रुप पर मौजूद मेंबरों मे खलबली मच गई। मेंबरों के विरोध करने पर फौरन ग्रुप एडमिन ने पोस्ट डिलीट करा कर आशा कार्यकर्ता को कड़ी फटकार लगाई। बही मामले की शिकायत बहेड़ी के एमओआईसी डॉक्टर रोहम से की गई है। उन्होंने सीएमओ को मामले से अवगत कराया है। इस मामले में आशा कार्यकर्ता नेहा ने बताया कि जिस महिला की फोटो ग्रुप पर पोस्ट की गई है। उसका मामला बहेड़ी में काफी सुर्खियों में रहा है। जिस कारण से उसकी फोटो मोबाइल मे सेव थी और मोबाइल से बच्चा खेल रहा था। बच्चे ने गलती से फोटो पोस्ट कर दी जानबूझकर फोटो ग्रुप में नहीं डाली गई है। उधर सीएमओ डॉ एसके गर्ग ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव