बरेली। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हवन व धन्वंतरि भगवान का पूजन किया गया। धन्वंतरि पूजन के बाद जनमानस के स्वास्थ्य के लिये प्रो. डीके मौर्य ने स्वास्थ्य निर्झर पत्रिका का विमोचन किया। उसके बाद वहां उपस्थित लोगों को पत्रिका बांटी गई। बुलाओ आपको बता दें कि प्राचार्य व अधीक्षक प्रोफेसर डीके मौर्य ने बताया कि हर साल धन्वंतरि जयंती यानी धनतेरस के पर्व पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष छठा आयुर्वेद दिवस दो नवंबर को मनाया जा रहा है। इस वर्ष का आयुर्वेद दिवस आयुर्वेद फाॅर पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है। आयुर्वेद चिकित्सा की सबसे प्राचीन पद्दति है। माना जाता है कि आयुर्वेद ऐतिहासिक जड़ों के साथ चिकित्सा की सबसे प्राचीन प्रणाली में से एक है। बीमारी की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना आयुर्वेद का मुख्य उद्देश्य है। इसी कारण से दुनिया भर में लोकप्रिय है। आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन यानी धनतेरस के दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह का संचालन डॉ संतोष कुमार व डॉ अविनाश वर्मा ने किया।।
बरेली से कपिल यादव