आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मंकज कुमार

बिहार – पटना सिटी के गुरहट्टा निवासी मनोज कुमार आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। उन्हें काम के आधार पर बिहार प्रदेश कमिटी में जगह मिली है।जानकारी पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष अविनाश सिन्हा ने दी। ज्ञातव्य हो मनोज कुमार पिछले 20 वर्षों से रोटरी के मंच से पटना में समाजसेवा करते रहे हैं।2012 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता कार्यकर्ता के रूप में लेने के बाद उन्होंने विधानसभा,लोकसभा और जिला स्तर पर पार्टी का कुशल प्रतिनिधित्व किया तथा आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।
बिहार प्रदेश कमिटि में मनोज कुमार को उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद मनोज कुमार ने कहा कि आज मेरे चयन से बिहार के जमीनी कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया है कि आम आदमी पार्टी में सबसे निचले स्तर से शुरू करके भी कोई कार्यकर्ता शिखर पर पहुँच सकता है। आज बधाई संदेश देने वालो में रंजीत कृष्णा, विद्याभूषण शर्मा, सुनील अग्रवाल, मृणाल कुमार,अरविंद कुमार,देने वाले कार्यकर्ताओं में अभिषेक यादव,जितेंद्र सिंह,गुलफिशा यूसुफ, बबलू प्रकाश,सौरभ शर्मा, साधुशरण चौधरी, प्रकाश सिन्हा, विनय यादव,आसमा बदर खान, रणधीर यादव,रोहित सिंह,धर्मेंद्र कुमार आदि प्रमुख थे।
रिपोर्टर:नसीम रब्बानी- पटना(बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *