आज से सजेगा उत्तरायणी मेला, उत्तराखंड सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

बरेली। देवभूमि उत्तराखंड की लोककला, संस्कृति और खानपान का आईना उत्तरायणी मेला 13 जनवरी से बरेली क्लब मैदान में सजेगा। नाथ नगरी बरेली में देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का संगम तीन दिन तक रहेगा और 15 जनवरी को मेले का समापन होगा। शाम से ही छोलिया कलाकारों का आना शुरू हो गया। उनका आयोजन समिति ने स्वागत किया। मैदान पर करीब 150 स्टाल सज गए है। समिति के अध्यक्ष अमित पंत और महासचिव मनोज पांडेय की अगुवाई में उत्तराखंड से आने वाले कलाकारों का मेला ग्राउंड पर माला पहनाकर स्वागत हुआ। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी विरेंद्रानंद मेले का उद्घाटन करेंगे। दूसरे दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहेंगे। मेले के अंतिम दिन पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट शिरकत करेंगे। मेले का शुभारंभ 13 जनवरी को सुबह 10 बजे कोतवाली से भव्य रंगयात्रा के साथ होगा। जिसे महापौर डॉ. उमेश गौतम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दिनेश पांडेय ने बताया कि मेले मे लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। वही नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11.40 बजे देहरादून से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन के हैलीपैड पर पहुंचेंगे। 11.55 बजे मेला ग्राउंड पहुंचकर मेले का शुभारंभ करेंगे। करीब एक घंटे मेले में रहने के बाद धामी 12.50 बजे पुलिस लाइन जाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *