फरीदपुर, बरेली। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की पैरवी पर रुहेलखंड डिपो क सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी रोडबेज की बसों को अंदर से निकलने का आदेश जारी किया है। एआरएम ने पुलिस से सहयोग मांगा है। फरीदपुर में बीते छह महीने पहले श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने फरीदपुर के अंदर से बड़े वाहनों को निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध लगने के बाद रोडवेज बसें फरीदपुर के बाहर से बाईपास से होकर निकल रही थी। दैनिक यात्रियों ने अंदर से बसें चलाने की मांग की। पुलिस ने नगर पालिका के साथ हाईवे को खाली करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया लेकिन कुछ ही घंटे बाद दोबारा अतिक्रमण हो गया। नगर के अंदर से भीषण जाम लगने की वजह से रोडवेज बसें लगातार फरीदपुर बाईपास से निकल रहीं थीं। फरीदपुर नगर के लोगों ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल से शिकायत की। जिसके बाद उन्होंने एआरएम एके बाजपेई से बसों को अंदर से संचालित करने की व्यवस्था करने के लिए कहा। विधायक की पैरवी पर रुहेलखंड डिपो के एआरएम ने सभी बसें अंदर से चलाने का आदेश जारी किया। उन्होंने फरीदपुर सीओ से सुरक्षित बसें निकाले जाने के लिए सहयोग मांगा है। एआरएम ने बताया की सभी परिचालकों और चालकों को अंदर से बसें निकाले जाने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से सभी बसें फरीदपुर के अंदर से निकलेंगी।।
बरेली से कपिल यादव
