आज से 3 माह तक बरेली सिटी-दूल्हा मियां मार्ग पर हैवी वाहनों की नो एंट्री

बरेली। बरेली से दूल्हे मियां मजार तक सड़क निर्माण कार्य आज मंगलवार से से शुरू होगा। जिसकी वजह बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यह काम तीन महीने मे पूरा होगा। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। इस दौरान भारी वाहनों, रोडवेज और सिटी बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश पूरी तरह से चंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी, रेलवे और यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक में वैकल्पिक मार्ग, भारी वाहनों की आवाजाही और स्टेशन क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने रूट डायवर्जन को लेकर जो एडवाइजरी जारी की है। उसमें चौपला पुल से सिटी स्टेशन की ओर से जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के भारी वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा। मिनी बाईपास से किला स्थित दुल्हे मियां की मजार और चौपुला की ओर भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बरेली आने के लिए, झुमका तिराहा, बड़ा वाईपास, बिलवा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक जाएंगे। लखनऊ की ओर जाने चाले वाहन बड़ा बाईपास का ही प्रयोग करेंगे। बदायूं की ओर जाने चाले बाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा मार्ग से निकलेंगे, जबकि बदायूं की ओर से शहर मे प्रवेश करने वाले बाहन इसी मार्ग से बड़ा बाईपास होकर आएंगे। नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले बड़े वाहन वड़ा बाईपास से विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक आएंगे और इसी मार्ग से लौटेंगे। एसपी ट्रैफिक ने अपील की है वाहन चालक सड़क निर्माण अवधि के दौरान केवल तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करे ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *