आक्रोशित लोगों ने पुलिस से की प्रदर्शनी पर रोक लगाने की मांग

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र मे रामलीला मैदान के पास खेत मे एकता विकास मनोरंजन प्रदर्शनी लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। 12 लोगों ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर प्रदर्शनी पर रोक लगाने की मांग पुलिस से की है। शीशगढ़ कस्बा मे रामलीला मैदान के पास खेत में एकता विकास मनोरंजन प्रदर्शनी लगाने जाने को लेकर एक पक्ष विरोध कर रहा है। प्रशासन प्रदर्शनी लगाने की परमीशन दे चुका है। लोगों ने गत दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत कर प्रदर्शनी पर रोक लगाने की मांग की। शुक्रवार को लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर इसे नई परंपरा बताकर प्रदर्शनी पर रोक लगाने की मांग की। कुछ लोगों ने एक्स पर शिकायत की है।रामप्रकाश गुप्ता एवं लक्ष्मी देवल ने बताया रामलीला मैदान के पास प्रदर्शनी लगने से हनुमान मंदिर मे पूजा एवं धार्मिक गतिविधियों मे बाधा आ सकती है। इसी मंदिर पर हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़िया रुकते हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया शिकायत अभी मिली नही है। कस्बे रामप्रकाश गुप्ता ने मीटिंग में नुमाइश को नई परंपरा बताया था। परमिशन निरस्त कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *