आईटीआई छात्र को गोली मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे आईटीआई छात्र को मोबाइल फोन लूटने का विरोध करने पर गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई मे एक आरोपी पैर में गोली लगने पर जख्मी हो गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रेमनगर क्षेत्र मे बुधवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने आईटीआई के छात्र राहुल गंगवार का मोवाइल और चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर छात्र को गोली मारकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रेम नगर पुलिस गुरुवार की देर रात वाहनो की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने वाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वह कुदेशिया फाटक की ओर भागने लगे। इसकी सूचना इज्जत नगर एवं बारादरी पुलिस को दी गई। पीछा करने पर आरपीएफ वैरक के पास रेलवे लाइन किनारे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे उदय ठाकुर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि उसके साथी मनोज भास्कर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्राधिकार नगर प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि छात्र को गोली मारने वाले दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *