बरेली। बुधवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया। बुधवार को सांसद ने अपने जन्मदिन पर अपने गांव के आवास पर हवन-पूजन करने के बाद हरूनगला, सिविल लाइंस के आर्य समाज अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों को फल वितरित किए। सांसद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री याेेेगी आदियत्यनाथ ने फोन करके जन्मदिन की शुभकमानाएं दी। आंवला सांसद ने अपने जन्मदिन पर एक अनोखी पहल भी शुरू की। जन्मदिन के दिन सांसद ने एक कन्या का विवाह कराया। उन्होंने शादी का पूरा खर्च उठाया। शांति बिहार के बारातघर मे शादी समारोह का आयोजन हुआ। शादी मे बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी सुरेश कश्यप बाराती बने। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बारातियों का स्वागत किया। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सांसद ने समर्थकों, शुभचिंतको, पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गरीब, बेसहारा परिवारों के बीच जाकर उन्हें राशन, खाने के पैकेट एवं जरूरी खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं। बुधवार की सुबह से ही सांसद के कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। सांसद ने सभी का आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र कश्यप 2019 मे आंवला लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बने। इससे पहले उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।।
बरेली से कपिल यादव