आंवला और मीरगंज मे एसआईआर की मैपिंग पूरी होने पर की प्रशंसा, शहर को नसीहत

बरेली। सर्किट हाउस मे गुरुवार को समीक्षा बैठक करने आए मुख्यमंत्री अपनी पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके पास बरेली मंडल के चारों जिलों के एसआईआर से संबंधित अपडेट आंकड़े थे। बैठक के दौरान उन्होंने आंवला और मीरगंज में एसआईआर की मैपिंग 100 फीसदी होने पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की प्रशंसा की। साथ ही मंडल के शहरी क्षेत्र के सीटों पर कम मैपिंग के आंकड़ों पर, इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। दरअसल एसआईआर के आंकड़ों के मुताबिक बरेली कैंट सीट पर 58,771 (15.35%) और शहर सीट पर 94,877 (20.24%) वोटरों की अब तक मैपिंग नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री ने मैपिंग की इस पेंडेंसी को जल्द से जल्द खत्म करने को कहा। दरअसल शहर के लोग सुबह नौ बजे अपने दफ्तर के लिए घर से निकल जाते है और शाम को वापस आते है। जिस समय वे घर वापस आते हैं कि उस समय तक बीएलओ अपना काम निपटा कर मोहल्लों से चले जाते है। इस वजह से उनके घरों से भरे हुए फॉर्म का संग्रह नहीं हो पाता है। मुख्यमंत्री ने सलाह दी है कि ऐसे लोगों के घरों पर शाम पांच बजे के बाद जाएं। उनसे फॉर्म भरवाकर, उसे समय से बीएलओ के सुपुर्द करें, जिससे उनकी फीडिंग हो सके। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के साथ बैठक मे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार, मंत्री राकेश सचान, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोष सिंह, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंहशाक्य, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डीसी वर्मा, एमपी आर्या, एमलएलसी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह सहित मंडल के नेता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *