आंगनवाडी सेविका पद पर चयन को लेकर आम सभा का हुआ आयोजन

बिहार: हाजीपुर (वैशाली ज़िले के महुआ अनुमणडल अंतर्गत पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के, नीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में नव स्वीकृत मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 429 के लिए, सेविका पद पर चयन को लेकर आमसभा का आयोजन हुआ।
नीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के ईदगाह परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 429 के सेविका पद के लिए पांच महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। चयन की प्रक्रिया में एक महिला अभ्यर्थी कैटेगरी में नहीं पाई गई। बाकी बचे चार अभ्यर्थियों में सबसे योग्य पाई गई तबस्सुम आरा को चयनित कर लिया गया। आमसभा की अध्यक्षता स्थानीय वार्ड सदस्या संगीता देवी ने की। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजू देवी व पोषक क्षेत्र के कई गणमान्य व बड़ी संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित थे। आमसभा के दौरान ही महिला पर्यवेक्षिका सुजाता कुमारी ने सेविका पड़ के लिए चयनित अभ्यर्थी तबस्सुम आरा को चयन पत्र सौंपा। शांतिपूर्ण माहौल में पारदर्शी तरीके से सेविका का चयन किया जा सका, उसके लिए महिला पर्यवेक्षिका सुजाता ने स्थानीय लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट: शराफत खान, महुआ अनुमंडल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *