बरेली। बरेली कॉलेज मे अस्थायी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। अस्थायी कर्मचारियों ने जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय व कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने भोजनावकाश में प्राचार्य कार्यालय पर जमकर नारेवाजी की। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इन दोनों मांगों के लिए हम अब प्रतिदिन अपनी आवाज बुलंद करेंगे। सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि मंगलवार को दो बजे पूर्वी गेट पर सभा करेंगे। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन नही रोकेंगे। आखिर 183 वर्ष पुराने कॉलेज को विश्वविद्यालय और 20 साल से कार्यरत कर्मियों को स्थाई करने दोनों मांगे जायज है। हम सड़कों पर भी उतरकर आंदोलन करने को तैयार है। जरूरत पड़ेगी तो इन जायज मांगों के लिए महाविद्यालय का ताला भी बंद कर सकते है। जनहित की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। धरने को मनीष मिश्रा, रविन्द्र सहारा, विजय पटेल, पूरन लाल मसीह, मुनीम, रामपाल आदि ने अपने अपने विचार रखे। धरने का संचालन संजीव पटेल ने किया। धरने पर बच्ची देवी, देवबती, कुलदीप, जगदीश, राजाराम, वंशगोपाल, दीपक, बाबूराम, राजीव, राकेश, राजीव, रमेश, विजयवीर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
