अव्यवस्थाओं के बीच 26 जोड़ों ने लिए फेरे, सात का हुआ निकाह

बिथरी चैनपुर, बरेली। समाज कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को विधरी ब्लॉक परिसर मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह हुआ। कार्यक्रम मे 26 जोड़ों का हिंदू और सात मुस्लिम जोड़ों का रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। ऐसे में समारोह स्थल पर एक तरफ सात फेरे कराए गए तो वहीं दूसरी तरफ निकाह पढ़ा गया। इस दौरान समारोह स्थल पर वदइंतजामी भी हावी रही। समारोह मे भोजन तक कम पड़ गया। पिछले महीने बरेली कॉलेज में सामूहिक शादियां कराई गई थी। लक्ष्य पूरा नही होने पर समाज कल्याण को लगी फटकार के बाद बिथरी चैनपुर मे मंगलवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम मे सुबह से ही वर-वधु और उनके परिजनों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। आयोजन में कुल 35 जोड़ों ने आवेदन किया था। जिसमे 7 मुस्लिम और 26 हिंदू जोड़े शामिल थे। इनमें दो जोड़े शामिल नही हुए। आयोजन मे अव्यवस्था और खानापूर्ति भी देखने को मिली। विवाह उपरांत होने वाला भोज कम पड़ गया। जिसके बाद खाने के लिए अफरा तफरी मची रही। अलाव की भी व्यवस्था नही की गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *