अलीगंज से कांवड़ियों के जत्थे कछला जल भरने रवाना

अलीगंज, बरेली। शनिवार को अलीगंज क्षेत्र के खैलम, गैनी, अलीगंज कस्वा और बचेरा गांव से कांवरियों के जत्थे कछला गंगा घाट से जल भरने के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों को शांतिपूर्ण माहौल में रवाना कराया। पिछले वर्षों में खैलम गांव में कावड़ यात्रा के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। ऐसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार विशेष सतर्कता बरतते हुए कई वार शांति समिति एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में सभी जत्थों को सकुशल रवाना किया गया। कावड़िया शनिवार को कछला से गंगाजल भरने गए है और वापसी सोमवार 10 अगस्त को होगी और मंगलवार 11 अगस्त को गुलड़िया स्थित गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया जाएगा। खैलम कावड़ सेवा समिति के जत्थेदार महंत लेखराज मौर्य के नेतृत्व में वीरपाल, उदय पाल, अर्पित गुप्ता, योगराज सागर प्रियांशु श्रीवास्तव सहित 200 कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। वही गैनी गांव से जत्थेदार कैलाश के नेतृत्व मे करीब 100 कावड़िया कछला के लिए रवाना हुआ। अलीगंज कस्बे से भी 100 कावड़िया गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए इसके अलावा बचेरा गांव से जत्थेदार कमलकांत मौर्य के नेतृत्व में करीब 200 कावड़िया का जत्था रवाना हुआ। फतेहगंज पूर्वी : शिव शक्ति डाक कांवड़ संघ का जत्था शनिवार को रामगंगा के नगरिया घाट से जलभरने के लिए रवाना हुआ। जत्था प्रबंधक-संरक्षक रामसेवक शर्मा, बुधपाल यादव और गुरुजी मुनीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में जत्था रवाना हुआ। रिठौरा, मुंडिया अहमदनगर में शनिवार को गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवरियों को लक्ष्मी गंगवार ने भोजन कराया। डॉ. धीरज पाल गंगवार, राहुल कुमार गंगवार, आरूष गंगवार, विद्या, गुड़िया, उमेश दिवाकर आदि मौजूद रहे। बहेड़ी से शिव दुर्गा काँवर समिति, भुड़िया कॉलोनी के वैनर तले इस वर्ष 7 वीं बार कांवड यात्रा ने हरिद्वार प्रस्थान किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *