बरेली। अलीगंज अनाधिकृत रूप से बंगाली डॉक्टर के साथ रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2015 में बांग्लादेशी पासपोर्ट पर पश्चिम बंगाल में रह रहे अपने मामा के घर बांग्लादेश के जनपद सत वीरा थाना श्याम नगर गांव मुंशीगंज मथुरापुर होरी नगर की युवती विनती विवा मंडल पुत्री रितीनंदन मंडल मेहमानी में आई थी उसी समय पश्चिम बंगाल में ही समरेंद्र मंडल के साथ उसका विवाह हो गया विवाह के बाद समरेंद्र मंडल अलीगंज में मोहम्मद उमर पुत्र छोटे अंसारी के मकान में किराए पर रहने लगा और उसने बिशारतगंज आंवला तिराहे पर न्यू बंगाली क्लीनिक खोल लिया इसी दौरान उसने मूल रूप से बांग्लादेश की नागरिक रही अपनी पत्नी विनती विवा मंडल के नाम पर अनाधिकृत रूस से आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड वोटर आईडी कार्ड यहां तक की भारतीय पासपोर्ट तक बनवा डाला थानाध्यक्ष ने बताया कि वह भारतीय पासपोर्ट पर यह सप्ताह पूर्व अपनी बीमार मां को देखने बांग्लादेश जा रही थी की बॉर्डर पर दस्तावेजों की छानबीन के दौरान पासपोर्ट मैं कुछ संदेह होने पर बॉर्डर से उसे वापस लौटा दिया गया और इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को जांच हेतु निर्देशित किया गया बताते हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच एलआईयू से भी कराई गई जिसमें मामला पकड़ में आ गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दरोगा अशोक कुमार की ओर से बंगाली डॉक्टर दंपत्ति के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को डॉक्टर बंगाली और उसकी बांग्लादेशी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
– संवाददाता अदनान खान
