बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर अलग अलग समय हुए दो हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। रविवार को बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र निवासी शरीफ अहमद बाइक से फतेहगंज पश्चिमी जा रहे थे। हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के पास कट से कस्बे की ओर मुड़ने पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। दूसरा हादसा माधौपुर ओवर ब्रिज के पास हुआ। पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव बढ़ेपुरा निवासी दुर्गा प्रसाद रविवार को बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। माधौपुर ओवर ब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर गिर गई। सिर डिवाइडर में लगने के कारण गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो हादसे में घायल शरीफ अहमद और दुर्गा प्रसाद को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां दुर्गा प्रसाद की हालत गंभीर बताई जाती है।।
बरेली से कपिल यादव