अम्बरपुर लभेड़ा मे रामगंगा किनारे फिर दिखा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

मीरगंज, बरेली। मीरगंज रामगंगा खादर क्षेत्र के गांव अम्बरपुर लभेड़ा में रामगंगा नदी किनारे शनिवार को फिर मगरमच्छ देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि गत दिनों पूर्व में भी कई बार मगरमच्छ को देखे जा चुके है। रामगंगा से निकलकर मगरमच्छ घंटों किनारे पर धूप में बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शोर शराबा सुनकर मगरमच्छ पानी में चला गया। गांव लभेड़ा अम्बरपुर में शनिवार को रामगंगा से मगरमच्छ निकलकर किनारे पर धूप में बैठ गया। खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने ढाई मीटर लम्बे मगरमच्छ को देखा तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा कर्मचारी गिरीश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन शोर सुनकर मगरमच्छ नदी में चला गया। शिवसहाय शर्मा ने बताया कि करीब 15 दिन से मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रधान मोहन स्वरूप दिवाकर ने बताया कि नदी में एक ही मगरमच्छ है। वन विभाग की टीम गांव आई थी लेकिन मगरमच्छ को नही पकड़ा। ग्रामीणों में मगरमच्छ के लगातार निकलने पर दहशत है। उन्होंने नदी की ओर स्थित खेतों पर बच्चो के निकलने और नदी पानी मे घुसकर नहाने पर रोक लगा दी है। जानकारों ने बताया कि कई बार मगरमच्छ नदी के किनारे रेत पर धूप सेंकने के लिए आते हैं और फिर धूप सेंकने के बाद पानी में ही चले जाते हैं लेकिन नदी में नहाने और पशुओं को पानी पिलाने की वजह से दहशत है। मगरमच्छ से ग्रामीणों व पशुओं को खतरा बना है। पशु नदी में होकर चरने नदी पार जाते हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *