बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गन्ने के बीज से भरी ट्राली टोल से गुजरते समय ट्राली से बाहर निकला गन्ना सैंसर मे लग गया। जिससे सैंसर टूटने पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने किसान से अभद्रता की। उस समय किसान ट्राली छोंड़कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह किसान यूनियन नेताओं के साथ टोल प्लाजा पहुंचा। टोल कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग करते हुये किसान नेता धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि यहां से आने-जाने वाले के किसानों के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी की जाती है। धरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल कर्मचारियों व किसानों के बीच समझौता करा दिया। जिससे किसान मान गए और धरना खत्म कर घर चले गए। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात्रि मे थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव दोहना पीतमराय निवासी किसान रामदास उर्फ नन्नेपाल यादव मीरगंज के गांव हल्दी खुर्द से बीज का गन्ना ट्राली मे भरकर अपने गांव ला रहा था। रास्ते मे टोल प्लाजा से गुजरते समय टोल प्लाजा पर लगे सेंसर मे ट्राली से बाहर निकला गन्ना लग गया। जिससे लगा सेंसर टूट गया। सैंसर टूटने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी किसान से पैसे मांगने लगे। इसी बात को लेकर मे दोनों मे कहासुनी हो गई। जिससे किसान अपनी ट्राली टोल पर ही छोड़कर चला गया। मंगलवार की सुबह किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल प्रभारी श्रीपाल नेताजी, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव जगपाल यादव सहित किसान अभद्रता के विरोध मे धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी मीरगंज हर्ष मोदी, थाना प्रभारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और टोल कर्मचारियों का किसान के बीच समझौता करा दिया। तब जाकर कही धरना खत्म किया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव