बरेली। नगर निगम मे अधिकारियों के पास समय पर डाक पत्र न आने पर महिला लिपिक को फटकार लगाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को महिला का फूट फूटकर रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लिपिक का आरोप है कि चपरासी नही सुनते और समय पर डाक वाले पत्र अधिकारियों तक नही पहुंच पाते है। नगर निगम मे मधू शर्मा केंद्रीय कार्यालय मे लिपिक के पद पर तैनात है। इनके पास तमाम जरूरी डाक आती है। जिन्हें संबंधित अधिकारियों तक भेजने का काम है। जो डाक आती हैं उन्हें रजिस्टर मे चढ़ाया जाता है। इनमे बहुत सी डाक ऐसी होती थीं जो अतिआवश्यक होती है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर महिला लिपिका का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महिला यही कह रही हैं कि चपरासी समय पर डाक नहीं बांटते और डांट उन्हें मिली है। आसपास तमाम कर्मचारी जैसे ही एकत्रित हुए तो उनके सामने महिला लिपिक फूट फूटकर रोने लगी। कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी ने कहा कि महिला कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। महिला कर्मचारियों की मांग को उच्च अधिकारियों तक रखा जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव