अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, व्यापारियों ने किया विरोध

बरेली। नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। सोमवार को नगर निगम की टीम जंक्शन रोड पर पहुंच गई। वहां लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन नगर निगम अधिकारियों के सामने उनकी एक न चली। टीम ने अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटा दिया गया है। इसके साथ ही सुभाषनगर के कई अन्य क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। काफी समय से नगर निगम अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि जंक्शन रोड पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसको संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सुधीर भोला अपनी टीम के साथ जंक्शन रोड पर पहुंच गए। नगर निगम की टीम को देखकर जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन अधिकारियों के सामने उनकी एक न चली। जेसीबी ने अतिक्रमण को उखाड़ फेंका। इसके बाद सुभाषनगर के क्षेत्र अन्य स्थानों पर गई। वहां पर भी अतिक्रमण को टीम द्वारा हटा दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *