बरेली। गाजियाबाद मे हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों मे एक सप्ताह तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है। जिसके बाद अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। बुधवार को पूरे शहर मे चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अनफिट मिलने पर तीन स्कूली वाहनों को सीज किया गया। वही कमियां मिलने पर 15 वाहनों का चालान भी किया गया। आपको बता दें कि जिले मे परिवहन निगम के आंकड़ों के अनुसार 784 स्कूली वाहन है। जिसके बाद आरटीओ की तरफ से सभी स्कूल वाहन के मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमे वाहन स्कूल या स्कूली काम मे लगे हैं वह तीन दिन के अंदर अपना काम पूरा करा लें। इसके बाद आरटीओ ने 252 स्कूलों को नोटिस भी भेजा था। बिना मानक पूरे किए सड़कों पर स्कूली वाहन दौड़ा रहे थे। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने अपनी टीम के साथ शहर मे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 50 से अधिक वाहनों को चेक किया गया। जिसमें 15 वाहनों के चालान काटे गए। वह अधिक कमियां मिलने पर तीन वाहनों को सीज भी किया गया। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया उनकी तरफ से स्कूली वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।।
बरेली से कपिल यादव