अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, मचा कोहराम

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे बाइक से जा रहे मछली पालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के रहने वाले मोहम्मद शफीक का 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आकिब मछली पालक था। उनका बल्लिया मे मछलियों को पालने का तालाब है। बुधवार को वह दोपहर दो बजे के समय तालाब से वापस आ रहा था। इस दौरान शंका पुल के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मोहम्मद आकिब पांच भाई थे। वो पांच भाइयों मे सबसे छोटा था। आकिब की मौत के बाद माता-पिता, भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है। आपको बता दे शंका पुल के आसपास के क्षेत्र मे पहले भी कई हादसे हुए है। जिसमे कई लोगो की मौत हो चुकी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *