बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल फतेहगंज पश्चिमी विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन की अस्पताल मे मौत हो गई। उनकी मौत होने से घर में कोहराम मच गया। फतेहगंज पश्चिमी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात लाइनमैन पूरन सिंह निवासी गांव सतुईया खास शनिवार को लाइन का फाल्ट दूर करने गांव पिपरिया जा रहे थे। बहगुल नदी के पुल व बल्लिया गांव के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उनको सीएचसी खिरका भेज दिया। सीएचसी से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया। शनिवार की रात मे ग्यारह बजे पूरन सिंह (50) की मौत हो गई। उनकी मौत से घर मे कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर एसडीओ व जेई ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उनके पांच बच्चे हैं। विद्युत कर्मी वाहिद हुसैन ने बताया दो पुत्रियों की वह शादी कर चुके है। दो पुत्री और एक पुत्र अविवाहित है।।
बरेली से कपिल यादव