बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सोमवार को शिविर कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर बैठक हुई। बैठक की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने गायत्री मंत्र के वाचन से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला को आगामी परशुराम जयंती के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। जिसके संयोजक महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महामंत्री प्रखर पाठक और कोषाध्यक्ष दीपक द्विवेदी होंगे। बैठक के दूसरे चरण में जिलाध्यक्ष के नाम पर सभी पदाधिकारियों की राय ली गई। जिसमें सर्वसम्मति से संजीव अवस्थी के नाम पर सहमति बनी। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने संजीव अवस्थी को जिलाध्यक्ष पद का पत्र सौंपा। 25 दिनों में 51 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनाने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजन का सुझाव दिया। शिवानंद शास्त्री ने कहा कि शीघ्र ही बरेली में ब्राहमण सभा भवन बनाया जाएगा। बैठक में संतोष जोशी, मदन लाल शर्मा, अरुण शुक्ला, अशोक कुमार उपाध्याय, अमर शर्मा, लवलेश पाठक, अनिल कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विष्णु भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा एवं प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने आभार जताया।।
बरेली से कपिल यादव