UPSC: बरेली के चार होनहारों ने पाई सफलता, तीन अभ्यर्थियों ने दूसरी बार मे की परीक्षा पास

बरेली। यूपीएससी परीक्षा में बरेली के चार अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमे से तीन अभ्यर्थियों ने दूसरी बार परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने पहली बार मे कम अंक आने पर परीक्षा दी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सेल्फ स्टडी और पर्सनालिटी को विकसित करने की सलाह दी। जनपद बदायूं के पडेली गांव के रहने वाले रमेश चंद्र शर्मा का परिवार अब बरेली की साउथ सिटी कॉलोनी में रहता है। उनके छोटे बेटे अभिनव ने स्कूली पढ़ाई के समय ही आईएएस अधिकारी बनने की ठान ली थी। उन्होंने आईआईटी पटना से वर्ष 2020 में बीटेक की उपाधि ली। उसके बाद सिविल सेवा की तैयारी मे डट गए। वर्ष 2021 के अपने पहले प्रयास मे वह प्री भी क्लियर नही कर पाए, मगर उन्होंने हार नही मानी। अगले ही वर्ष 2022 में वो साक्षात्कार तक पहुंचे। वर्ष 2023 में उन्हें सफलता मिली। उन्हें इंडियन पोस्टल सर्विस मे स्थान मिला। मगर, अभिनव रुकने वालों मे से नहीं थे। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। इस वर्ष चौथे प्रयास मे उन्होंने ऑल इंडिया 130वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। अभिनव के बड़े भाई डॉ. अभिषेक शर्मा एमबीबीएस डॉक्टर है। अभिनव ने सफलता का श्रेय दादा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य खूब राम शर्मा, पिता मेरठ के प्रभारी निरीक्षक थाना दिल्ली गेट रमेश चंद्र शर्मा, गृहिणी मां शालिनी शर्मा को दिया। वही फरीदपुर के मोहल्ला कानून गोयान के आयुष जायसवाल पुत्र अमन जायसवाल ने 178 रैंक हासिल करके अपने परिवार का ही नही बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका कहना है कि अगर इरादे अटल हों तो निश्चित सीमित संसाधनों और छोटी जगह से होने के बावजूद भी बुलंदी के शिखर को चूमा जा सकता है। आयुष जायसवाल ने अपने पहले प्रयास में 707 रैंक हासिल की थी और उन्हें आईआरएएस सर्विस मिली। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 178 रेंक हासिल की तो लोगों ने बधाई दी। गिरीश जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश जायसवाल आदि ने बधाई दी। वही अशरफ खां छावनी के तनुज कुमार ने भी 996वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की है। तनुज वर्ष 2021 की परीक्षा में भी सफल रहे थे और उनकी 675वीं रैंक थी। तनुज वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे है। तनुज ने बताया कि मेडिकल ग्राउंड के चलते उन्हें सर्विस अलॉट नही हो पाई। इससे वह कुछ दिन परेशान रहे। बाद मैं उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की। सामाजिक जीवन से दूर रहते हुए उन्होंने खुद को किताबों तक सीमित कर लिया। दोपहर में जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, तनुज की खुशी का ठिकाना नही रहा। पिता स्व. तरुण कुमार सुशीला गिरीश स्कूल का संचालन करते थे। मां प्रीति सक्सेना उसी विद्यालय मे प्रधानाचार्य हैं। तरुण समाजसेवी सुरेंद्र बीनू सिन्हा के दामाद है। वही डीएम बनने की ललक मे 2019 से लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रही कैंट के सदर बाजार निवासी चकबंदी विभाग में पेशकार ओमप्रकाश की बड़ी बेटी अंजली ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा 702वीं रैंक हासिल की है। अंजलि की छोटी बहन हर्षिता और मां रूबी ने बधाई दी है। अब तक उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीविजन से दूरी बनाए रखी है। अंजलि ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन रात में जाकर 8 घंटे पढ़ाई करने का नियम बनाया। वह 2 घंटे की पढ़ाई करने के बाद आधे घंटे का ब्रेक लेती थी। इसी लगन के चलते उन्होंने नाते रिश्तेदारों से भी दूरी बनाए रखी। कभी-कभी जब उन्हें मानसिक तनाव होता था तो वह भगवत गीता के श्लोक पढ़ा करती थी। उनकी विशेष रूचि दर्शनशास्त्र में ही थी, लेकिन उन्होंने साथ में अन्य विषयों को भी तवज्जो दी। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने परिवार मे माता-पिता तथा बहन से पढ़ाई करने में काफी सहयोग मिला है। अंजलि को पौध रोपण और उनकी देखरेख का शौक है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *