BJP में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और सुनवाई न होने के कारण सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने को मजबूर

झाँसी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में आते कार्यकर्ताओं की कई अपेक्षाएं जागृत हुई, मगर नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने चुनाव के बाद उन्हें भाव देना बंद कर दिया। अपनी इस उपेक्षा से कार्यकर्ता लगातार नेताओं को अवगत कराते रहे, मगर उनकी सुनवाई नहीं हुई। आखिर तंग आकर आज गुरसरांय, गरौठा आदि क्षेत्रों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नाम पत्र जिला महामंत्री को सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी उपेक्षा के चलते अब आगे पार्टी के काम न करने की चेतावनी दी है।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक गरौठा में स्थित एक धर्मशाला मेंआयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलजा महामंत्री विनोद नायक उपस्थित रहे। इसमें कार्यकर्ताओं व स्थानीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ऊपर के पार्टी पदाधिकारी, नेता, अधिकारी कोई भी उनकी बात नहीं सुनते हैं। न ही कोई न्याय संगत बात करते हैं। इससे सभी कार्यकर्ता असंतुष्ट है और आगे पार्टी के प्रति समर्थन करने में अपनी सहभागिता नहीं रखने की मांग पर अड़े हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक पत्र जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री के नाम देते हुए चेतावनी दी कि तब तक वे काम नहीं करेंगे, जब तक कोई उच्च पदाधिकारी, मंत्री द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता है। पत्र में पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं से समय-समय पर संवाद प्रतिमाह किये जाने की भी मांग की गई।

इस पत्र पर मण्डल अध्यक्ष, सुनील सिमरधा, प्रवेंद्र कुमार, कमलेश गुप्ता, मयंक गुप्ता, दयाशंकर, भारतीय सिंह सेक्टर प्रभारी, अरविंद सिंह गौर मंडल उपाध्यक्ष गुरसरांय, नरेंद्र सिंह परिहार मंडल प्रमुख गुरसरांय, बृजबिहारी सोनी गरौठा, रामकिशन, लक्ष्मन वर्मा, सुरेश कुमार लोधी प्रभारी हैवटपुरा, जाहर सिंह मंडल उपाध्यक्ष गुरसरांय, शिवशरन सिंह सहपुरा ख्ुार्द, लक्ष्मी प्रसाद राजपूत, विनोद राजपूत सेक्टर प्रभारी सिमरधा, मानसिंह, जमुना दास आर्य, चिंतामन कुशवाहा, वीरेंद्र रावत सेक्टर अध्यक्ष धर्मपुरा, वीरसिंह सेंगर पूर्व मंडल अध्यक्ष गुरसरांय, लालजी चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजाराम कुशवाहा गरौठा, शैलेंद्र सिंह बूथ अध्यक्ष आदिसैकड़ों कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर थे।
-उदय नारायण ,झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *