सहारनपुर। नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देते हुए आज पीजीआई पिलखनी में भर्ती मुस्लिम व्यक्ति को रक्त की व्यवस्था कराकर उसकी जिंदगी बचाने का काम किया, जिसकी अन्य सामाजिक संगठनों ने भी सराहना की है। रक्त उपलब्ध होने की सूचना पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंची महिला समेत परिवार के आंखों में आंसू झलक आए थे।
गौरतलब रहे कि समाज सेवी अर्चित अग्रवाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और सामाजिक कार्य में अपना योगदान देते रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज आया कि ग्राम कैलाशपुर निवासी अतीक अहमद को डायलिसिस के लिए एक यूनिट रक्त की बेहद आवश्यकता है, जिसका उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिना किसी भेदभाव व जाति धर्म के मुस्लिम
व्यक्ति को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अपने अकाउंट से रक्त की व्यवस्था कराई। जब इस बात का पता अतीक अहमद की पत्नी को लगा, तो वह बिना समय गंवाए तुरंत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंची और समाज सेवी अर्चित अग्रवाल द्वारा ब्लड उपलब्ध कराने पर उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यहां तक की इस दौरान महिला के आंखों में आंसू तक झलक आये। अचिंत अग्रवाल द्वारा मुस्लिम व्यक्ति को ब्लड उपलब्ध कराने से समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने प्रशंसा व्यक्त की है। उनका कहना है कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है जिसका जीता जागता प्रमाण अर्चित अग्रवाल ने दिया है।
रिपोर्ट: आरिफ मलिक
