9432 शिव भक्त करेंगे अमरनाथ में दर्शन, जत्थे को पटका पहनाकर किया रवाना

बरेली। 29 जून से बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरु हो रही है। देश भर से जत्थों की रवाना होने लगी है। बरेली के 9432 भक्तों ने अमरनाथ जाने का पंजीकरण कराया है। गुरुवार की सुबह 25 भक्तों का एक जत्थ बरेली से जम्मू को रवाना हुआ। अब रक्षाबंधन तक हर रोज भक्तों के जत्थे बाबा के दर्शन करने को अमरनाथ के लिए रवाना होंगे। इसके लिए ट्रेनों में भी मारामारी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने बरेली जंक्शन पर बाबा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे जत्थे को पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर रवाना किया और उनकी सफल यात्रा के लिए शुभकामनाए दी। इस अवसर पर नीरज सक्सेना एवं अतुल सक्सेना सहित जत्थे मे शामिल 42 सदस्यों का दल गुरुवार को बरेली जंक्शन से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। नीरज सक्सेना ने बताया कि वह नियमित 10 वर्षों से सैकड़ो भक्तों को अपने साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन को ले जाते रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश जौहरी ने जत्थे मे शामिल सभी भक्तों को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल, पूर्व पार्षद महेश पंडित, कुलदीप वर्मा, शेफाली सक्सेना, शंकर स्वरूप सक्सेना, आदेश सैनी एवं अनुज सक्सेना आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *