बरेली। एक 81 वर्षीय बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में जीने की ग्रिल से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब मौसा को परिजनों ने फांसी पर लटका देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग ने उम्र के आखिरी पड़ाव में सुसाइड क्यों किया। परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नही है। थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मढिया के पास रहने वाले सतीश के पास उनके 81 वर्षीय मौसा रामगोपाल पुत्र रामलाल रहते थे। रामगोपाल के कोई बेटा नही था। उन्होंने अपनी छह बेटियों की शादी कर दी थी। रविवार की सुबह जब सतीश की पत्नी उठी तो उसने देखा रामगोपाल का शव जीने पर ग्रिल के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। मौसा का शव देखकर उसके मुंह से चीख निकल गई। परिजनों ने जब बुजुर्ग के पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। तुरंत ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच में जुट गई।।
बरेली से कपिल यादव