*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का घर पक्का कर छत के नीचे रहने का सौभाग्य दिया – जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता
*प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया- जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी रतन साहू
*पीएम जन आरोग्य योजना से 5 लाख रूपये तक का इलाज निशुल्क-पं किशन व्यास
हमीरपुर – भाजपा के स्थानीय कार्यालय में केंद्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | जिसमें केंद्र सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां भाजपा की जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा गिनाई गई | जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन खाते जब खोले जा रहे थे तब कोई नहीं जानता था कि इन खातों से जनता का कितना बड़ा काम होगा| जनधन खातों में केंद्र सरकार की योजनाओं का सीधे लाभ जनता तक पहुंचाया गया | कोरोना काल में जब देश के लाखों व्यक्तियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ | तब देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों एवं मजदूरों के जनधन खाते में धनराशि भेजकर आर्थिक सहयोग व गरीबों को निशुल्क राशन वितरण कर देश के प्रधानमंत्री द्वारा 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न दिया गया | उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाए गए | जिससे देश की महिलाओं को खुले में शौच जाने से निजात मिली| वहीं गंदगी से होने वाली तमाम बीमारियों से रोक लग गई | उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और अनेकानेक प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों एवं मजदूरों को लाभान्वित किया गया | भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने कहा कि जब देश में कोरोना महामारी जैसी घातक बीमारी से देश की जनता को बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने श्रद्धा और समर्पण भाव से सभी देशवासियों को मुफ्त में वैक्सीन का डबल डोज लगवाया गया | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का घर पक्का बना कर छत के नीचे रहने का सौभाग्य प्रदान किया| देश के प्रधानमंत्री रात दिन गरीबों के लिए श्रद्धा और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए कटिबद्ध हैं | उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं विदेशों में ही भारत को सम्मान दिलाने का काम किया | आज हमारा भारतीय गौरवान्वित है | बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना शुरू की है | जिसका फायदा 6 करोड़ ग्रामीणों तक योजना का लाभ पहुंचेगा | जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी रतन साहू ने कहा कि गंगा नदी प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आस्था का केंद्र है जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत गंगा नदी की साफ सफाई कराई गई | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य किया गया| और आतंकवादियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई | जिससे आतंकी हमलों में भारी कमी आई है | उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से देश को उच्च शिखर तक पहुंचाने का कार्य देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया | उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाया गया | व आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी योजना है जिसके तहत एक गरीब परिवार को 5 लाख तक की इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है | उन्होंने प्रधानमंत्री की श्रद्धा और समर्पण भाव को धन्यवाद अर्पित किया | भाजपा नेता व वर्तमान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंडित किशन व्यास ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी योजना है | जिसके तहत एक गरीब परिवार को 5 लाख रूपये तक की इलाज की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है| गंभीर बीमारियां होने पर लोगों को कर्ज लेकर अपना इलाज कराना पड़ता था | इसके बाद में गरीब मजदूर कर्ज के मकड़जाल में बुरी तरह से फंस जाता था | प्रधानमंत्री ने गरीबों एवं मजदूरों का ध्यान रखते हुए पीएम जन आरोग्य योजना संचालित की | जिससे अब तक तीन करोड़ लोगों का मुफ्त इलाज किया गया | इस मौके पर भाजपा के कद्दावर नेता शिव प्रकाश सिंह सेंगर, जिला महामंत्री नरविंद सिंह, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, महेंद्र सिंह, व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे|