8 दिनों से मंदिर के चक्कर लगा रही है गाय: गाय को देखने उमड़ रहे हैं लोग

मध्यप्रदेश/ शाजापुर – मां बुमतलाई मंदिर इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, एक गाय 8 दिनों से मंदिर के चक्कर लगा रही है। मां के दर्शनों के साथ ही भक्त गाय को देखने उमड़ रहे हैं। गाय के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की टीम नजर बनाए हुए है।
ग्राम निपानिया डाबी में बूमतलाई माता का प्राचीन मंदिर है। यहां लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यह गाय 6 साल से मंदिर की गोशाला में रहती है, लेकिन अचानक 8 दिन पहले उसने मंदिर के चक्कर लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद से प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक यह दौर चलने लगा। जैसे-जैसे जानकारी लग रही है, बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भक्त गाय की भी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वे इसे चमत्कार मान रहे हैं।

गौरव व्यास शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *