75 सालों से चालू तीन किलोमीटर लंबे रास्ते को किया रेवन्यू रिकॉर्ड में दर्ज़

* ग्रामीण बोले हमारे लिए एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई रास्तों का मसीहा

राजस्थान/बाड़मेर- उपखंड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने गुरुवार को राजस्व ग्राम बोली में सरकारी भूमि में से मौके पर स्थाई रूप से चालू तीन किलोमीटर लंबे रास्ते का आवंटन कर राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के आदेश दिए। एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर 75 सालों से रास्ते की मूलभूत समस्या को देखते हुए उन्होंने ग्राम बोली के खसरा नम्बर 448/ 167 क़िस्म ग़ैर मुमकिन गोचर में से मौके पर तक़रीबन 75 वर्षों से बारहमासी चालू स्थाई तीन किलोमीटर लंबे रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के आदेश किया और सरकारी सड़क बनवाने के लिए प्रस्तावित करना होगा।

इस रास्ते की किस्म गोचर होने से उपखण्ड अधिकारी के प्रस्ताव का जिला कलक्टर से क़िस्म परिवर्तन की स्वीकृति मिलने पर निर्देशानुसार रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज किया गया।बोली गांव के भील, कोली, रबारी और मेघवाल सहित सभी समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीओ सेड़वा से सरकारी भूमि में से स्थाई रूप से चालू बारहमासी परम्परागत इस रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज़ करने की मांग की । जिस पर उन्होंने तहसीलदार सेड़वा जोताराम से प्रस्ताव तैयार करवा कर, ज़िला कलक्टर स्तर से वर्ग परिवर्तन की स्वीकृति लेकर इस रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के आदेश गुरुवार को किए।

एसडीओ विश्नोई ने बताया कि रास्ते के राजस्व अभिलेख में दर्ज होने से मूलभूत सुविधाओं का विकास और आवागमन सुगम होगा । उन्होंने ग्रामीणों को डामर सड़क स्वीकृत करवाने का भी भरोसा दिलाया।
एसडीओ ने गुरुवार को मोहनराम मेघवाल सरपंच ग्राम पंचायत बोली और स्थानीय प्रतिनिधियों को इस आदेश की प्रति सौंपी। इस मौके पर हल्का पटवारी लक्ष्मण विश्नोई, पूराराम मेघवाल, वालाराम जाट, अम्बाराम सियोल,चिमनाराम, रावताराम कोली, मनाराम सुथार,घेवरराम रबारी सहित सकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे ।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *