70 ग्राम स्मैक के साथ पार्षद के चाचा समेत दो तस्कर भेजे जेल

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार पार्षद के चाचा समेत दोनों स्मैक तस्करों की पुलिस ने जेल भेज दिया। उन्होंने जिन दो सगे भाई गुलाम साबिर और गुलाम जाबिर से स्मैक खरीदी थी पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शनिवार देर रात को एएनए रोड से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक का सौदा कर रहे थाना सीबीगंज के सर्वोदय नगर निवासी पार्षद रचित गुप्ता के चाचा दिनेश गुप्ता और कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी सलमान को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सोमवार को एनडीपीएस कोर्ट मे पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस को देखकर स्मैक बेचने के आरोपी मोहल्ला सराय निवासी सगे भाई गुलाम साबिर व गुलाम जाबिर फरार हो गए। प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपी दिनेश गुप्ता उत्तराखंड के हरिद्वार मे पिछले महीने स्मैक तस्करी मे जेल जा चुका है। आरोपी सलमान स्थानीय थाने और भमोरा से कई बार जेल जा चुका है। फरार गुलाम जाबिर पिछले दो सालों में उत्तराखंड के हरिद्वार, स्थानीय थाना से स्मैक तस्करी, आर्म्स एक्ट मे चार बार जेल गया है लेकिन उसके भाई गुलाम साबिर पहली बार वांछित किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश मे दबिश दे रही है। दोनों घर से फरार है। जल्दी गिरफ्तारी करके जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *