69 हजार लेकर एक घंटे पहले बिजली काट दी, रसीद भी नही दी

बरेली। नगर निगम मे हंगामा और हाथापाई के बाद नाराज राष्ट्रीय स्वयं संघ, विहिप, अभाविप के प्रमुख पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर नगर निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायती पत्र देकर अराजकता फैलाने वाले और अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। नगर निगम मे हुए घटनाक्रम के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचारक मथक साधु विक्षिय के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सीम, विहिम के महानगर अध्यक्ष विहिप आशू अग्रवाल, महानगर मंत्री संजय शुक्ला, अभाविप के विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, श्रेयांत वाजपेयी, आर्थन चौधरी, रामकुमार राजपुर, नीरज चौरसिया ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट मे डीएम अविनाश सिंह से उनके कक्ष मे करीब 20 मिनट बातचीत की और पूरा घटनाक्रम बताया। डीएम को सौंपी शिकायत मे पदाधिकारियों ने बताया कि 6 नवंबर को अभाविप का छात्र सम्मेलन जीआईसी ऑडिटोरियम मे हुआ। नगर निगम ने इसका 62000 रुपये किराया लिया। आरोप लगाया कि पहले जेनरेटर का डीजल 20 लीटर घंटा लिया जाता था लेकिन इस बार हम लोगों से 50 लीटर प्रति घंटा डीजल लिया गया। कार्यक्रम से एक घंटे पहले ही बिजली बंद करने और कर्मचारियों द्वारा बाहर से गेट बंद कर दिया। 69 हजार रुपये की राशि की कोई रसीद नही दी गई । इन्हीं मुद्दो को लेकर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी दोपहर मे नगर आयुक्त से मिलने के लिए उनके कार्यालय मे ज्ञापन के साथ पहुंचे थे। बातचीत के मध्य नगर निगम के कर्मचारी और नगर आयुक्त का ड्राइवर कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की करने लगा। कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर खदेड़ते हुए मारपीट कर दी। जिससे दो-तीन कार्यकर्ताओं के खून निकल आया। बाद विहिप के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम नगर निगम पहुंचे और नगर आयुका से बात की। उनसे आज काटी गई रसीद को बाहर आकर कार्यकर्ताओं को देने का आग्रह किया। इस पर नगर आयुक्त ने मना कर दिया कि वह रसीद देने बाहर नही जाएंगे और कार्यालय से उठकर चले गए। पदाधिकारियों ने डीएम से नगर आयुक्त के कार्यालय मे अराजकता करने वाले कर्मचारियों और अभाविप कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग उठाई। डीएम ने पूरा घटनाक्रम जानने के बाद प्रकरण की जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *