60वां जन्मदिन मनाने के दौरान भी असहज दिखे थे डॉ. श्याम बिहारी

फरीदपुर। विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल ने गुरुवार को जन्मदिन मनाया था। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा था। उनके असमय निधन से न सिर्फ राजनीति, बल्कि पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े लोग भी गहरे सदमे मे है। उनके जन्मदिन में शामिल होने वाले लोगों ने बताया कि वह जन्मदिन मनाने के दौरान भी असहज थे। फरीदपुर में जन्मदिन के दौरान दिक्कत महसूस हुई तो वह कार्यक्रम छोड़ अलग दूसरी साइड में बाहर निकल कर बैठ गए थे। जन्मदिन की पार्टी में छत से जीने से उतरने के दौरान दिक्कत होने को उन्होंने गंभीरता से नही लिया जबकि तीन महीने पहले उनको स्टंट पड़े थे। लगभग 15 साल पूर्व बाईपास सर्जरी हुई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *