बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान मे मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में शैक्षिक संगोष्ठी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष और पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वर्ष 2021 और 2022 मे हुए 47 सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया तथा जनपद मे आए नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, धर्मवीर सिंह आदि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों शाल उढाकर तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया। मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना, मंडलीय मंत्री डॉ रणविजय सिंह यादव, जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री और जिलाध्यक्ष डॉ नरेश सिंह प्रजापति ने नवनियुक्त शिक्षकों का स्वागत और सम्मान किया तथा मोमेंटो भेंट की। जिलाध्यक्ष डॉ नरेश सिंह ने नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति एक बहु विषयक दृष्टिकोण, सर्वांगीण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ लाखन सिंह यादव, अरविंद कुमार, डॉ त्रिलोक नाथ, रश्मि जोहरी, नवनीत कुमार शर्मा, रामानंद कोली, मुकुल मोहन त्रिपाठी, विनोद कुमार तिवारी, डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा, डॉ राजीव कुमार शर्मा, डॉ हरीश कुमार स्वामी, डॉ दिपाली बुधोलिया, राजेश चौहान, मृदुला चंद्रा, अरविंद उपाध्याय, रहीम खान, अशोक कुमार शर्मा, सरदार अहमद, मुकेश कुमार शर्मा, डॉ गजेंद्र पालीवाल, मो मुगीज खाँ, आसिफ अली ,डॉ राजेश शर्मा, शेर सिंह, आशीष कुमार, संतोष उपाध्याय, राजेश मौर्य, सीपी सिंह, ओमपाल सिंह, सुधीर कुमार रस्तोगी, राजेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
बरेली से कपिल यादव