422 लोगों से करोड़ों लेकर कन्हैया गुलाटी फरार, मुकदमा दर्ज

बरेली। करोड़ों की ठगी में कैनविज कंपनी के एमडी हिस्ट्रीशीटर कन्हैया गुलाटी पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। बाराबंकी के 422 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी में कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बाराबंकी के कोतवाली नगर के गांव बडेल निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि कैनविज कंपनी में में निवेश करने पर मोटा मुनाफा करने का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी की गई थी। कंपनी के अधिकारियों की बातों में आकर उसने करीब 35 लाख रुपये निवेश किए थे। उसके बाद अन्न 422 लोगों ने भी कैनविज कंपनी में करोड़ों रुपये निवेश किए थे लेकिन कंपनी का मालिक कनीया गुलाटी सभी के पैसे लेकर भाग निकला। काट्सएप कॉल पर रुपये मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस पर पीड़ितों ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कन्हैया गुलाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *