301 जोड़ो को एक साथ बांधा गया परिणय सूत्र में

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर में राज्य सरकार की तरफ से सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य मन्त्री सामुहिक योजना के तहत 301 जोड़ों को विवाह करवाया गया जिसमें 5 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह करवाया गया। फिल्हाल सरकार की इस योजना के जरिए हुई इस खास पहल पर जोड़े खुश नजर आये। दरअसल उत्तर प्रदेश ने इस बार मुख्य मन्त्री सामुहिक विवाह योजना शुरू की है जिसके चलते शाहजहांपुर में जिला प्रशासन ने पूरे जनपद से 301 जोड़ों की शादी के लिए तैयार किया। इसमें 5 मुस्लिम जोड़़ें भी शामिल हुए। इसी तहत यहा के ओसीएफ राम लीला मैदान में सामुहिक विवाह के लिए एक बड़ा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जोड़ों को आर्शीवाद देने के लिए भाजपा विधायकों सही जिले सभी अधिकारी जोड़ो को आश्रीवाद देने पहुचे। सामुहिक विवाह में सभी जोड़ों को 20-20 हजार का अनुदान दिया गया और 10 हजार तक का घरेलू सामान और पांच हजार उनके इन्तेजाम में खर्च हुए। कुल मिलाकर एक जोड़ों पर सरकार की तरफ से 35 हजार रूप्ये खर्च किया गया। फिल्हाल सरकार की इस पहल से लाभार्थी खुश नजर आये।

– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *