300 ग्राम स्मैक और 2.68 किलोग्राम अफीम के साथ नौ तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

बरेली। जिले मे भारी मात्रा में झारखंड से अफीम लाकर खपाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन पुलिस ने अफीम तस्करों के इस मंसूबे को नाकाम कर दिया। गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों मे नौ तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनमें चार तस्करों से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई जबकि पांच तस्करों के पास से 2.68 किलोग्राम अफीम मिली है। एंटी नारकोक्टिस टास्क फोर्स लखनऊ और बरेली की यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम स्मैक के साथ बरेली और शाहजहांपुर के दो-दो लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार किया है। उधर कैंट थाना क्षेत्र मे पुलिस ने अफीम तस्करी में पांच आरोपी पकड़े गए है। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की रजऊ चौकी के सामने एक पेट्रोल पंप के पास से इनको गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव रजनापुर निवासी है। लक्ष्मण यादव और अश्वनी यादव शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव मंसूरपुर निवासी है। इनके पास से एक बाइक भी मिली है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने स्मैक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति से खरीदी थी। उस व्यक्ति का नाम पता वह नही जानते। उधर थाना कैंट क्षेत्र मे भोलापुर हिंडोलिया मार्ग किनारे खंडहर मे अफीम की तस्करी कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर फरार हो गया। भोलापुर हिडोंलिया मार्ग के सामने खंडहर मे अफीम तस्करों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने खंडहर से भोलापुर हिंडोलिया के जितेंद्र कश्यप, महेशपाल, भुता के दिनेश, सुभाषनगर के राकेश और शाही के राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 2.68 किलोग्राम अफीम, दो बाइक, एक स्कूटी और पांच मोबाइल बरामद कर लिए। थाने लाकर इनसे पूछताछ की गई। तस्करों ने बताया कि अशोक यह अफीम झारखंड से लाया था जो फरार हो गया। सभी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *