30 लीटर शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कच्ची अबैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को सूचना मिली कि क्षेत्र मे कच्ची शराब बेची जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज सिंह ने दरोगा अरविंद सिंह को मौके पर भेज दिया। क्षेत्र के सोरहा गांव की गौंटिया के रास्ते पर एक व्यक्ति कैन में 20 लीटर कच्ची अवैध शराब साथ पकड़ लिया। पूंछतांछ मे उसने अपना नाम कुन्दन पुत्र नरेश पाल निवासी धौंर सतुईया बताया। वही शनिवार देर रात दारोगा बनवारी लाल ने टोल प्लाजा के पास से 10 लीटर कच्ची अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम भगवानदास पुत्र मदनलाल निवासी सतुईया खास बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धारा मे मुकदमा दर्ज किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *