3 दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर विष्णु इंटर कॉलेज में हुआ संपन्न

बरेली- तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर विष्णु इंटर कॉलेज बरेली में संपन्न हुआ जिसमें लगभग -60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कियाl श्री हरी लाल शर्मा ( विशेष कार्य अधिकारी ) जिला स्काउट संस्था बरेली ने स्काउट को प्रशिक्षित किया एवं स्काउट के महत्व के बारे में विस्तार से छात्रों को प्रशिक्षण दिया तथा स्काउट ने प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर स्काउट की टोली बनाकर विभिन्न प्रकार के टोलिटेंट बनाए और समाज को यह संदेश दिया कि हम विषम परिस्थिति में भी किस तरह से रहकर अपना भोजन स्वच्छता के साथ बना सकते हैं आपदा के समयअन्य लोगो की सहायता कैसे की जा सकती है। प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार जी ने उनके द्वारा किए गए कार्य का निरीक्षण कर कार्यों की सराहना की और छात्र को नैनो टेक्नोलॉजी की जानकारी दी शिविर का संचालन स्काउट प्रभारी श्री सुशील कुमार शर्मा ने किया इस अवसर पर विद्यालय के डॉ हरि मोहन भारद्वाज ,दिनेश पाल सिंह , सुधीर वीर विक्रम , राकेश बाबू श्रीमती प्रीति अग्रवाल सर्वेश पांडे , रावेन्द्र पाल मिश्रा, मनोज कुमार अजीत सिंह विजय यादव , मुकेश त्रिपाठी , गीता सागर, आशीष पटेल एवं जिला इको क्लब प्रभारीआदि उपस्थित रहे।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *