26 लाख मतदाता शामिल, सात लाख नाम कटे, 220182 वोटर का नहीं मिला लिंक

बरेली। एसआईआर के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। ड्राफ्ट पब्लिकेशन के अनुसार जनपद बरेली मे अब कुल 26,91,067 मतदाता है। एएसडी वोटर के रूप में दर्ज 7,16,509 मतदाताओं के नाम सूची मे शामिल नही किए गए हैं। कुल वोटर के करीब 20 प्रतिशत है। नो मैपिंग मे दर्ज 220182 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले की नौ विधानसभाओं में 34,05,820 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जाने थे। चार नवंबर से 26 दिसंबर तक चली प्रक्रिया के बाद 79.01 फीसदी यानि 3405820 मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज किए गए। जिन मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र विधिवत भरकर जमा किये, उन सभी मतदाताओं के नामों को सम्मिलित करते हुए निर्वाचक नामावलियों का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी किया गया। ड्राफ्ट में 26,91,067 मतदाताओं को शामिल किया गया है, जिसमें 14,82,546 पुरुष, 12,08,468 महिला और 53 थर्ड जेंडर हैं। यह सूची सम्बन्धित मतदान केन्द्रों, तहसील कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण को उपलब्ध है। इसके साथ ही मतदेय स्थलों के पदाभिहित अधिकारियों व बीएलओ के पास भी उपलब्ध है। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो को भी इसकी कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। मंगलवार को इन्हें देखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम मतदाता भी उमड़ पड़े। आयोग के निर्देशानुसार 11 जनवरी, 2026 को जिले के समस्त 3835 मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ यह सूची पढ़कर सुनाएंगे। वही बरेली मे 220182 वोटर का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक नहीं मिला। इन मतदाताओं को ईसीआई नेट से जनरेट नोटिस बीएलओ के जरिये तामील कराये जायेंगे। वांछित अभिलेख के आधार पर इनको अंतिम सूची में स्थान मिल सकता है। इन नोटिसों के सदर्भ में सुनवाई और मतदाताओं के अभिलेख प्राप्त किये जाने की कार्यवाही के लिए आयोग ने 88 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात किए हैं। इनके अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सम्बन्धित ईआरओ द्वारा स्थान आवंटित किये गये हैं, वहां पर उपस्थित रहकर यह लोग मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *