25 वर्षीय युवक का चलती ट्रेन से उतरते समय कटा पैर, कराया अस्पताल मे भर्ती

बरेली। जंक्शन पर सोमवार के देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। आउटर पर चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर मे एक 25 वर्षीय युवक का पैर कट गया। काफी देर तक युवक ट्रैक पर ही खून से लथपथ पड़ा रहा। रात होने की वजह से किसी भी व्यक्ति की उस पर नजर नही पड़ी। पीछे से आ रही दूसरी ट्रेन के यात्रियों ने जब ट्रैक पर पैर कटे हुए युवक को पड़ा देखा तो उन्होंने जंक्शन पर आरपीएफ जीआरपी को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से कन्नोज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सेरन के रहने वाला 25 साल का गोलू मुरादाबाद की ओर से एक ट्रेन से आ रहा था। बरेली जंक्शन पहुंचने से पहले ही वह जल्दबाजी मे यार्ड की ओर आउटर पर चलती ट्रेन से उतरने लगा। बताया जा रहा है कि उतरते समय उसका पैर फिसल गया और दाहिना पैर पटरियों पर आ गया। जिसकी वजह से उसके पैर से ट्रेन के पहिए उतर गए और उसका पैर घुटने के पास से कट गया। बताया जा रहा है युवक काफी देर तक कटे पैर के साथ ट्रैक पर पड़ा रहा। पीछे से आ रही दूसरी ट्रेन के यात्रियों ने जब उसे देखा तो आरपीएफ जीआरपी को सूचित किया। मगर जब तक जीआरपी आरपीएफ की टीमे घटना स्थल पर पहुंचती तब तक दूसरी ट्रेन के यात्री उसे उठाकर जंक्शन पर ले आए। आनन फानन मे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *