सहारनपुर- 24 अगस्त को नहीं रहेगा लॉकडाउन, बाजार पूर्व की भांति शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रहेगा पूरी तरह लॉकडाउन।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि 24 अगस्त, 2020 को जनपद के बाजार पूर्व की भांति खुलेंगे। इस दिन किसी प्रकार का कोई लाॅकडाउन नहीं होगा। श्री अलिखेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा निर्धारित शनिवार व रविवार के अतिरिक्त कोई अन्य दिवस में जनपद में लाॅकडाउन नहीं होगा। जनपद के सभी बाजार पूर्व निर्धारित आदेशों के अनुरूप खुलेंगे।
– सुनील चौधरी सहारनपुर