बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की गोष्ठी गायत्री चेतना केंद्र पर संपन्न हुई गोष्ठी मे अखिल विश्व गायत्री परिवार बरेली के संरक्षक लीलाधर शर्मा एवं केपी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से गायत्री परिवार के ध्येय वाक्य हम सुधरेंगे युग सुधरेगा एवं अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है। जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से 29 अक्टूबर से होने वाले 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ मे अभी से तैयारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुराने प्रज्ञा मंडल महिला मंडल व युवा मंडल सभी पुनर्गठित कर लिए जाए। सभी के साथ गोष्ठी करके उनकी जिम्मेदारी तय कर दी जाए। तहसील के समन्वयक जगदीश शर्मा ने ब्लॉक समन्वयक प्रेमपाल गंगवार, उपसमन्वयक सौरभ पाठक, संरक्षक धर्मवीर सिंह एवं प्रेम कांती को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर जगदीश गंगवार खेमपाल गंगवार, अजय सक्सेना, दीपक गोयल, वीरेश कुमार सिंह, सोहनलाल, राजेश गंगवार, राकेश चौहान, अजीत सोमवंशी, नेत्रपाल सिंह सहित परिवार के प्रमुख कार्यकर्ता गोष्ठी में मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव